Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:51 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाटी के जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर अभिनंदन किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के त्रिभुवन सिंह भाटी के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मारवाड़ राजपूत सभा में शुक्रवार को अभिनंदन किया गया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के त्रिभुवन सिंह भाटी के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मारवाड़ राजपूत सभा जोधपुर में अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा सहित कई पदाधिकारियों ने भाटी को साफा पहनाकर कर बधाई देते हुए अभिनंदन किया। जिसमें केवी सिंह चांदरख सचिव मारवाड़ राजपूत सभा, गोपालसिंह भलासरिया गजसिंह राजपूत शिक्षण संस्थान ओसियां, शिक्षक नेता शंभूसिंह मेड़तिया, भवानीसिंह नरुका, दिनेश सिंह बाबरा, श्यामसिंह सजाड़ा, अजीतसिंह शेखावत, सज्जनसिंह इन्दा, श्रवनसिंह भाटी, शक्तिसिंह भाटी ओसियां, पूर्व उपसरपंच चांदसिंह नरूका, सोवनिया व राजेंद्र सिंह नरूका सहित कई स्वजाति बंधु उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी ने कहा कि क्रिकेट को लेकर जो भी जिला स्तर पर समस्या आएगी उनको हर संभव प्रयास करके दूर किया जाएगा। युवाओं को क्रिकेट में अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। त्रिभुवन सिंह भाटी ने मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा सहित उनकी पूरी टीम को अभिनंदन करने पर आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor