Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:52 pm

Thursday, July 9, 2026, 3:52 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन 2 अगस्त से, 200 कुंडीय महायज्ञ भी होगा

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर में तीन दिवसीय विशाल आर्य सम्मेलन 2 अगस्त से महर्षि पाणिनि नगर मगरा पूंजला में आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। यज्ञ में यजमान बनने के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था समाज की ओर से की जाएगी। यज्ञ का समय सुबह 8 से 10 बजे तक रहेगा। राष्ट्रीय चेतना यज्ञ का इतना बड़ा आयोजन आर्य समाज की ओर से पहली बार हो रहा है। सपरिवार लोगों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor