Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण सहित 23 पदक जोधपुर ने जीते

शिव वर्मा. जोधपुर

राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक बटोरे।  भीनमाल में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में कुल 23 पदक हासिल किए। जोधपुर वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण 2 रजत और 12 कांस्य पदक प्राप्त किये। नितेश प्रजापत ,पायल भाटी, शिवराजसिंह ,शिवराम मनीषा भाटी, दक्षित चौधरी, मोनिका चौधरी,असरार खान,मुकुंद मनसा, राहुल कुमार, गणेश, राजवीर, अरविंद, नरेश, हर्षवर्धन्, खुशवंत सिंह, अंजलि, कृष्णा, कनक कंवर, हंसू चौधरी, रीना, कृपाश ने पदक जीते। खिलाड़ियों को मारवाड़ बिल्डकॉन के निदेशक जितेंद्र सिंह द्वारा किट प्रदान किए गए। कोच विनोद आचार्य ने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने एक साथ इतने पदक हासिल किए हो।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor