Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 10:31 pm

Saturday, July 11, 2026, 10:31 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा श्री केसरीसिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य बने

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

श्री केसरी सिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान के जोधपुर में रविवार को कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें बोरुंदा के पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा पुत्र स्व. उमरदान देथा के श्री केसरीसिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान मुख्यालय हरिद्वार के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर कई ग्रामीणों ने साफा पहनाकर कर खुशी जताते हुए बधाई दी। जिसमें महेंद्रदान देथा, अर्जुनसिंह मेहरु, पूर्व वार्डपंच रामसिंह मेहरु, पुखराज प्रजापत, रामकरण भंवरिया, सेवानिवृत बैंक मैनेजर श्यामसिंह मेड़तिया, जिला परिषद सदस्य कमला ओमप्रकाश भंवरिया, अशोक कुमार डोसी, परमानंद चाचा, जीएसएस उपाध्यक्ष प्रकाश भंवरिया, बाबूलाल भाकर, चेनाराम बढ़ियार, रामदेव बढ़ियार, चिमनाराम जाट, भलुदान देथा, हिम्मत दान, नाथुसिंह सांदु, सेवानिवृत आरआई गिरधारीदास व कबीर कुरैशी तथा जगदीश भंवरिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। श्री केसरीसिंह बारहठ चारण सेवा संस्थान राजस्थान व गुजरात सहित कई राज्यों का चारण समाज का अग्रिम संगठन है। इस संगठन में बोरुंदा से पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा को सर्व सहमति से कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया यह बोरुंदा के लिए भी बहुत गर्व व खुशी की बात है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor