Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 7:21 am

Thursday, August 27, 2026, 7:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राइकाबाग-जैसलमेर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा

-जैसलमेर से आशापुरा गोमट स्टेशनों के बीच सौ किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ा इलेक्ट्रिक लोको,सफल रन ट्रायल
-जोधपुर-जैसलमेर स्टेशनों की दूरियां होगी कम

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर राइकाबाग से जैसलमेर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है।

सामरिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लगभग 300 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर जैसलमेर से आशापुरा गोमट स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से इलेक्ट्रिक लोको से रन ट्रायल के बाद इसे इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए फिट माना गया है। इस मार्ग पर अब थैय्यात हमीरा से सोनू गुड्स साइडिंग के बीच 56 किमी रुट मार्ग पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शेष रह गया है जिसे जल्द पूरा करवा लिया जाएगा।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में मुख्यालय व जोधपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक लोको- 43411 से जैसलमेर-राइकाबाग रेल मार्ग के जैसलमेर से आशापुरा गोमट रेलवे स्टेशनों के बीच 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल रन ट्रायल लिया।

रन ट्रायल के लिए इलेक्ट्रिक लोको सायं 7.58 बजे जैसलमेर से रवाना होकर रात्रि 10.46 बजे आशापुरा गोमट पहुंच गया। इससे पहले प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ने आशापुरा गोमट,भादरिया लाठी व जैसलमेर रेलवे स्टेशनों पर विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor