Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 6:32 am

Thursday, August 27, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रतनगढ़ से डेगाना के रास्ते भगत की कोठी पहुंची पहली इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन

सफल संचालन से जोधपुर मंडल उत्साहित

राखी पुरोहित. जोधपुर

रतनगढ़ से डेगाना-मेड़ता रोड के रास्ते सोमवार रात पहली बार लोडेड इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन सफलतापूर्वक दौड़ाने में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सफलता हासिल की है।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल के रतनगढ़-डेगाना-मेड़ता रोड रेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के पश्चात सोमवार रात रतनगढ़ से भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक पर पहली बार गुड्स ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको-33183 WAG9 करीब 45 कंटेनरों की गुड्स ट्रेन (टीआईडीसी-बीजीकेआई) लेकर रतनगढ़ से सोमवार रात 8.02 बजे रवाना होकर डेगाना-मेड़ता रोड के रास्ते मंगलवार सुबह 8.25 बजे सफलतापूर्वक भगत की कोठी गुड्स साइडिंग पहुंचा। इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन के सफल संचालन से जोधपुर मंडल उत्साहित है।

इलेक्ट्रिक लोको से गुड्स ट्रेन के सफल ट्रायल संचालन से अब इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के जल्द संचालन की उम्मीद है जिससे ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा और ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ सकेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor