Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 8:04 pm

Friday, July 10, 2026, 8:04 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संकल्पः हब एम्पावरमेंट वूमन अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व निदेशालय महिला अधिकारिता के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना में संकल्पः हब एम्पावरमेंट वूमन अन्तर्गत  21 जून से 4 अक्टूम्बर, 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
 महिला अधिकारिता के उपनिदेशक श्री फरसाराम विश्नोई ने बताया कि महिला सशक्तीकरण जिला हब व महिला अधिकारिता जोधपुर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के तहत मिशन शक्ति की योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भारतीय न्याय संहिता, महिलाओ से संबंधित विभिन्न योजनाओ की जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
जिसमें महिला सशक्तीकरण जिला हब जोधपुर के जेण्डर स्पेशलिस्ट श्री कानाराम सारण ने बताया कि संकल्पः हब एम्पावरमेंट वूमन अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान तहत मंगलवार को ब्लॉक मण्डोर में बनाड़ ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र पर मंडोर ब्लॉक की समस्त साथिनों की बैठक आयोजित कर सुपरवाइजर कल्पना चितारा ने मिशन शक्ति एवं भारतीय न्याय संहिता के बारे में साथिनों को जानकारी दी एवं मिशन शक्ति के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत प्रथम बार गर्भवती होने वाली महिलाओं एवं दुसरी संन्तान लड़की होने पर योजनान्तर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण करवा कर लाभान्वित करने के लिए जानकारी दी।
सुपरवाइजर सोनम गोस्वामी ने ब्लॉक लूनी की समस्त साथिनों की बैठक ग्राम पंचायत पाल में आयोजित कर मिशन शक्ति एवं भारतीय न्याय संहिता के बारे में साथिनों को जानकारी दी एवं मिशन शक्ति के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत प्रथम बार गर्भवती होने वाली महिलाओं एवं दुसरी संन्तान लड़की होने पर योजनान्तर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण करवा कर लाभान्वित करने के लिए जानकारी दी।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor