राखी पुरोहित. जोधपुर
साइबर फ्रॉड के 47600 रुपए रिफंड करवाए गए। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंंह ने बताया कि परिवादियां प्रतिभा निवासी पीपाड़शहर, दिलीप निवासी रियां, अक्षय निवासी पीपाड़शहर व रामनिवास निवासी कोसाणा, पुलिस थाना पीपाड़ शहर से विभिन्न फ्राॅडर्स द्वारा अलग अलग तरीकों से इन परिवादियों से फ्राॅड कर इनके बैंक खातों से रूपये निकाल लिये गये। परिवादीयों द्वारा 1930 पर अलग अलग शिकायते दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये साइबर सैल द्वारा कुल 47,600 रूपये की राशि फ्राॅडस्टरों के विभिन्न बैंक खाते में होल्ड करवा दी तथा साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण द्वारा परिवादीयों को कुल राशि 47,600 रूपये रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्री जयदेव सिहाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व रतनसिंह उप अधीक्षक पुलिस, साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण के निकट सुपरविजन में साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण में कार्यरत पुखराज व दयालसिंह कॉनि. द्वारा 1930 के जरीये साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज प्रतिभा निवासी पीपाड़शहर, दिलीप निवासी रियां, अक्षय निवासी पीपाड़शहर व रामनिवास निवासी कोसाणा, पुलिस थाना पीपाड़शहर की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित बैंक के नोडल अधिकारीयों से वार्ता तथा पत्राचार कर कुल 47,600 रूपये की राशि फ्राॅडस्टरों के विभिन्न बैंक खाते में होल्ड करवा दी गई तथा क्रमशः परिवादीयां प्रतिभा को 7000 रूपये, परिवादी दिलीप को 10100 रूपये, परिवादी अक्षय को 30000 रूपये व परिवादी रामनिवास को 500 रूपये कुल मिलाकर चारों परिवादीयों को 47,600 रूपये की राशि रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने साईबर फ्राड के बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियाॅ रखने की अपील की है।इस कार्यवाही में पुखराज काॅनि. व दयालसिंह काॅनि., साइबर सैल जोधपुर ग्रामीण की मुख्य भूमिका रही हैं।
साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें
1. ओटीपी/पिन/सीवीवी नंबर शेयर नहीं करें।
2. ऑनलाईन अकान्ट्स/नेटबैंकिग के Alphanumeric special character के साथ complex पासवर्ड रखें।
3. नाम/मोबाईल नंबर/जन्मतिथि को पासवर्ड नहीं बनाये।
4. लाॅटरी/कैशबैक/रिफण्ड/जोब्स/गिफ्ट इत्यादि ऑनलाईन प्रलोभनों से सावधान रहें।
5. यूपीआई पिन व क्यूआर कोड स्कैन का प्रयोग केवल भुगतान करने के लिए किया जाता है, न कि धन राशि प्राप्त करने के लिये।
6. सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर Two step verification/Two factor authentication ऑन रखें।
7. कस्टमर केयर के नंबर कभी भी गुगल से सर्च नहीं करें, केवल आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त करें।
8. मोबाईल डिवाईस का GPS/Bluetooth/NFC/hotspot/WiFi आवश्यक होने पर ही ऑन रखे।
9. अनजान लोगों से प्राप्त होने वाली वीडियो काॅल रिसीव नहीं करें और नही फ्रेन्ड रिक्वेस्ट स्वीकार करें।
10. पब्लिक WiFi में ऑनलाईन शापिंग या बैकिंग ट्रांजक्शन नहीं करें।
11. अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक नहीं करें।
12. अनजान व्यक्ति के कहने पर Remote access Apk Anydesk, Teamviewer, Airdrop, Meadmin, Airminer इत्यादि एप्लिकेशन इन्स्टाॅल या डाउनलोड नहीं करें।
13. Automatic forwarding एप्लीकेशन इन्स्टाॅल या डाउनलोड नहीं करें।
14. Whatsapp, instagram, facebook, truecaller की DP में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम वर्दी पहने फोटो या किसी परिचित व्यक्ति का फोटो दिखाई देने पर तत्काल विश्वास नहीं करें। कोई भी लेनदेन करने से पूर्व परिचित व्यक्ति से काॅल कर सत्यापन करें।
15. ऑनलाईन सोशल साईट पर पर्सनल फोटो/वीडियो शेयर नहीं करें।
16. Like/review/ratings के नाम पर घर बैठे रूपये कमाने के लालच में नहीं आवे और नही invest करें।
17. आरबीआई द्वारा स्वीकृत बैकिंग/नाॅन बैकिंग वित्तिय संस्थानों के अधिकृत लाॅन ऐप से ही लाॅन लेवें।
18. गलत या धोखे से गलत व्यक्ति के खाते में यूपीआई से धनराशि ट्रांसफर होने पर www.npci.org.in पर
ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ’’सावधानी ही सुरक्षा है’



