अंडरवियर में संचालक करता है बदतमीजी, सुबह 6 से रात 8 बजे तक मोहल्लेवासियों नहीं मिलता सुख-चैन
विशेष संवाददाता. जोधपुर
राइजिंग भास्कर कार्यालय में आकर पाल रोड प्रेक्षा अस्पताल ट्रेक्टर असोसिएशन क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि क्षेत्र में सरोवर नाम से स्वीमिंग पूल ने क्षेत्रवासियों का जीना हराम कर दिया है। सुबह छह बजे से ही स्वीमिंग पूल शुरू हो जाता है और रात को आठ बजे तक चलता रहता है। इस स्वीमिंग पूल में आने वाले लोग हंगामा करते रहते हैं। लोग शराब पीकर आते हैं और सिगरेट के कश लगाते रहते हैं। दिन भर क्षेत्र में भीड़ रहती है और इसमें आने वाले लोग कच्ची बस्तियों के ज्यादा होते हैं। इसमें बच्चे और युवक भी आते हैं जो दिन भर हुडदंग करते रहते हैं। इससे मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। जब क्षेत्र की महिला ने संचालक से शिकायत की तो उसने महिला से बदतमिजी की और गाली-गलोच की और अभद्र व्यवहार किया। अंडरवियर में इस संचालक ने महिला को ऊंची आवाज में बात की और कहा कि जिसको शिकायत करनी है कर लो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पार्षद को शिकायत की, उसने भी कुछ नहीं किया
इस संबंध में महिला ने क्षेत्र की पार्षद विमला गहलोत से इस संबंध में कई बार शिकायत की मगर उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की। अब तो पार्षद ने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। बार-बार कहने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने से मोहल्लेवासियों का सुख-चैन उड़ गया है।



