Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:11 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:11 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलकर्मियों के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा के विकास में मीडिया की भूमिका पर हुई प्रतियोगिता, क्षेत्रीय व अखिल रेल स्तरीय स्पर्धाओं के लिए होगा चयन

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर बुधवार को राजभाषा अनुभाग की ओर से हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजभाषा अनुभाग द्वारा क्षेत्रीय एवं अखिल रेल स्तर पर हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। सहायक कार्मिक अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने बताया कि हिंदी में कामकाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को आयोजित ‘राजभाषा के विकास में मीडिया की भूमिका’ विषयक हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में जोधपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के 20 रेल कर्मचारियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor