Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 6:43 am

Wednesday, August 26, 2026, 6:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वेद व्यासजी की शोभा यात्रा में लघु भारत के दर्शन होंगे

संवित धाम में निकलेगी विभिन्न धार्मिक झांकियां

भरत जोशी, जोधपुर

दईजर लाछा बासनी में संविदाचार्य स्वामी ईश्वरानन्द गिरि महाराज द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव का शुभारंभ 19 जुलाई को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण से होगा। संत सरोवर सोमाश्रम माउंट आबू के अधिष्ठाता स्वामी संवित नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में होने वाली गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव के तहत संवित धाम परिसर में वेद व्यासजी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु के साधकों की उपस्थिति में लघु भारत के दर्शन होंगे। शोभा यात्रा में भाग लेने वाले सभी पुरुष और महिला साधकों को दुपट्टा और विशेष स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। शोभा यात्रा के संयोजक निखिल खंडेलवाल, अच्युत पुरोहित, डा दीपिका व्यास और लक्ष्मी बोहरा है।

संवित साधनायन संस्थान की ऋतंभरा बोहरा और हेमांगी वसिष्ठ ने बताया कि शोभा यात्रा में भगवान वेद व्यासजी, आद्यगुरु शंकराचार्य, श्री दक्षिणामूर्ति के चित्र के साथ मंगल कलश लिए सुमंगली बालिकाएं और महिलाएं चलेगी। अनेक संत महात्माओं के अलावा वेदपाठी ब्राह्मण सामूहिक रूप से वेद मंत्रों का पाठ करते चलेंगे। वहीं युवा तरु और साधक संवित कीर्तन गान करते हुए चलेंगे और अनेक वैदिक धार्मिक झांकियां भी होगी। रथ पर स्वामी ईश्वरानन्द गिरि महाराज का, वेद व्यासजी का चित्र लेकर शोभा यात्रा निकाली जायेगी। अंजना बिस्सा,निधि कल्ला, भुमा बोहरा, वीना वसिष्ठ, दुर्गा पुरोहित, अनिता पणिया, प्रियंका अवस्थी और अनुराधा पुरोहित शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए तयारियों में जुटे हुए है।

संस्थान की उमा थानवी और अंजली हर्ष ने बताया की शोभा यात्रा में महिलाएं राजस्थानी चुंदड़ी की साड़ी और पारंपरिक वस्त्रों में तथा पुरुष भी पारंपरिक धोती चोला के साथ चुंदड़ी का साफा पहन कर चलेंगे। शिवांगी थानवी और सुरभी बोहरा ने बताया की शोभा यात्रा में जोधपुर, फलोदी, अलवर, माउंट आबू, स्वरूपगंज काछोली, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, दिल्ली, गुडगांव, जम्मू कश्मीर, इंदौर, चेन्नई, बेंगलुरू, अमेरिका सहित देश विदेश के अनेक साधक भाग लेंगे। शोभा यात्रा को क्रमबद्ध सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डा हेमांगी पुरोहित, शशिकला पुरोहित, शीलू हर्ष, हेमलता जोशी, संध्या व्यास, सुजाता जोशी, शशि रागवानी,अंजू पुरोहित और कृष्णा पुरोहित, लक्ष्मी सोनी, शशिबाला कल्ला पूरी व्यवस्था देखेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]