Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 6:42 am

Wednesday, August 26, 2026, 6:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साध्वी मंजूला का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश सात जुलाई को

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

साध्वी मंजूला का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 7 जुलाई को होगा। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष भूरचंद जीरावला एवं सचिव राजेंद्र भसांली ने बताया कि साध्वी मंजूला का सोमेया 7 जुलाई को प्रातः 8.00 बजे दीपक धारीवाल मकान नम्बर 22 वैदो का बैरा, गुलाब नगर जैन मन्दिर के पास से प्रारम्भ होकर खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट के नूतन भवन उद्यान अपार्टमेंट के पास, पाल रोड 21 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में होगा। प्रवेश के पश्चात जुलूस धर्मसभा में परिवर्तित हो जायेगा।

मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि इस भव्य सौमेय में मुख्य आकर्षण भगवान महावीर स्वामी के गीतों का गुणगान करते हुए मधुर बैण्ड की स्वर लहरियों के साथ महिला मण्डल के साथ साध्विवृंद का प्रवेश होगा। इस सौमेया कार्यक्रम में भारत के विभिन्न शहरों से गुरूभक्त का आगमन होगा। इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के भूरचंद जीरावला, राजेन्द्र भंसाली, विवेक भंसाली, नरेन्द्र कुमार बोथरा, कुशाल मालू, जिनेन्द्र जिदाणी, अनिल पटवा, दिनेश पटवा एवं सघं के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। विवेक भंसाली ने बताया कि नियमित प्रवचन 20 जुलाई से प्रतिदिन 9.00 बजे से 10.00 बजे तक खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट के नूतन भवन उद्यान अपार्टमेंट के पास, पाल रोड 21 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]