शिव वर्मा. जोधपुर
रातानाडा कृष्ण मंदिर के सामने अचानक एक चलती कार में आग लग गई। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार एक कार अचानक रातानाडा के कृष्ण मंदिर क्षेत्र में लपटों से घिर गई। देखते ही देखते लपतें गहरी होती गई और धुंआ क्षेत्र में फैल गया। चालक ने कार रोकी और लोग एकत्रित हो गए। अभी तक किसी प्रकार की जन हानि होने की जानकारी नहीं है।




