Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 5:44 am

Wednesday, August 26, 2026, 5:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जांगिड़ समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान आज शाम 5 बजे होगा

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान की ओर से 5 जुलाई, शुक्रवार अमावस्या को शाम 5 बजे शास्त्री नगर ‘ए’ सेक्टर स्थित श्री विश्वकर्मा पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित होगा।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान जोधपुर के जिलाध्यक्ष उत्तम जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम “फौजी” पाखरवड़ की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीराम आसरे विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एपीआईटी रमेश चंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त सेशन जज प्रशांत जांगिड, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर गणपतलाल सुथार, महानिरीक्षक मुद्रांक एवं स्टांप जोधपुर गोमती शर्मा, पूर्व निदेशक राजसीको डॉ. अजय शर्मा, एसीएमएम राजीव जांगिड, एसीजेएम आशुतोष जांगिड, वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल जांगिड, श्री जांगिड पंचायत जोधपुर के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, एसई डीस्काम ओमप्रकाश सुथार, समाजसेवी व उद्यमी किशनलाल बरड़वा, पुखराज पलोल, हरीश दम्मीवाल, नरेश दम्मीवाल, सोहनलाल जांगिड, एमडी शर्मा, पुनाराम बरनेला होंगे।

प्रदेशाध्यक्ष भगवान राम ‘फौजी’ पाखरवड़ ने बताया कि कार्यक्रम में जांगिड-सुथार समाज के पांचवी, आठवीं, दसवीं व बारहवीं बोर्ड में 80 प्रतिशत एवं उच्च स्तरीय शिक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशालियों तथा समाज के सरकारी विभाग से सम्मानित सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के साथ खेलकूद, कला, संस्कृति व राजनीति आदि क्षेत्र में अपने नाम कीर्तिमान स्थापित वाली जोधपुर सहित राजस्थान के सभी शहरों की लगभग दो सौ प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्नेह भोज का आयोजन होगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसराज सुथार ने बताया कि इस अवसर समाज के प्रोफेसर चूनाराम सुथार, वायुसेना से सेवानिवृत्त मदन गोपाल व डॉ मीना जांगिड के निर्देशन में शिक्षाविदों की टीम द्वारा बच्चों को केरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया जायेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान जोधपुर के जिलाध्यक्ष उत्तम जांगिड, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसराज सुथार, प्रदेश महामंत्री बाबुलाल शर्मा, जिला महामंत्री देवीलाल छड़ियां सहित अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]