Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 5:43 am

Wednesday, August 26, 2026, 5:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दीपावली पर पटाखों के लिए देने वाले लाइसेंस के नियमों का पालन करवाने की मांग

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज प्रजापति ने मांग की है कि दीपावली पर पटाखों के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस के लिए नियमों की पालना करवाई जाए। प्रजाजति का कहना है कि दीपावली का पांच दिवसीय दीपोत्सव पर एक साथ होने के कारण बाजारों में भारी भरकम भीड़ रहेगी। दीपावली के पावन पर्व पर प्रशासन एवं पुलिस कमिश्नर जोधपुर के द्वारा दिए जा रहे अस्थाई पटाखा अनुज्ञा-पत्र में कुछ विशेष बातों का ध्यान आकर्षण करवाते हुए प्रजापति ने कहा कि बाजारों में एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच में 15 मीटर अस्थाई अनुज्ञा पत्र जारी किए जाने वाले पटाखों दुकानों की विशेष रूप से स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका नगर निगम के द्वारा फायर सेफ्टी उपकरण के साथ-साथ अन्य शर्तों की नियमावली की पालना अक्षरश अति आवश्यक है। दीपावली के पावन पर्व पर किसी भी स्थान पर अनचाही दुर्घटना  होने से बच्चा जा सके साथ ही साथ फायर सेफ्टी उपकरण भी समय पर राहत प्रदान करने के लिए पहुंच सकते हैं। दीपावली पर शहर के विभिन्न चौराहे एवं भीड़ वाले इलाकों पर पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ फायर सेफ्टी उपकरण एवं मेडिकल एंबुलेंस सुविधा इत्यादि उपलब्ध करवाई जाए जिससे कि संबंधित जगहों पर समय पर पहुंचा जा सके। दीपावली पर झालामंड चौराहा से शताब्दी सर्किल तक एवं झालामंड चौराहे से मोती मार्केट चौराहा तक एवं गोरा होटल चौराहा से बिनायकिया चौराहे तक यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस थाना की नियमित पुलिस गश्ती के साथ-साथ होमगार्ड की रात्रि कालीन गस्ती के साथ-साथ इन समस्त क्षेत्र में नियमित पुलिस सुरक्षा नाका एवं यातायात नाका लगवावे जिससे सड़क दुर्घटना एवं अवांछनीय गतिविधियों को रोका जा सकें।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]