Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:28 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:28 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस के सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति 9 जुलाई को रहेगी बंद

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवष्यक रख रखाव व सफाई के लिये 9 जुलाई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 9 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 10 जुलाई को तथा 10 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 11 जुलाई को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 9 जुलाई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 10 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 11 जुलाई को एवं 11 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 12 जुलाई को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor