Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:48 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बहन को छोड़ने जा रहे कैंसर पीड़ित को बदमाशों ने टक्कर मार घायल किया, बोतलें फेंकी और पत्थर मारे, वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद

वारदात में पीड़ित कैंसर पीड़ित का रिश्तेदार भी घायल

दीपक भाटिया. जैसलमेर

शराबी युवकों द्वारा एक युवती और उसके छोटे भाई की स्कूटी को बाइक से टक्कर मारकर घायल करने और उसके बाद हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में व्यापारी सुशील भाटिया (55) ने थानाधिकारी कोतवाली जैसलमेर को रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपनी बड़ी बहन शारदा पत्नी स्व. किशन भाटिया को स्कूटी पर घर छोड़ने के लिए जिंदानी चौकी होते हुए जा रहा था। रात को करीब साढ़े दस बजे जिंदानी चौकी पर तेज गति से शराब पिए हुए तीन युवकों ने बाइक से स्कूटी को टक्कर मार दी। भाटिया ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है और इस मामले में आरोपियों की गलती को माफ कर दिया था। मगर इसके बावजूद आरोपियों ने हमला बोल कर भरे बाजाार में पथराव किया और कांच की बोतलें फेंक कर उनके रिश्तेदार अभिषेक भाटिया को भी घायल कर दिया।

भाटिया ने बताया कि मेरी कमजोर स्थिति को देखते हुए मुझे और मेरी बहन को लगी हुई चोट और स्कूटी को हुए नुकसान के बावजूद हमने उन युवकों को जाने दिया और माफ कर दिया था, लेकिन उन युवकों ने एक और युवक के साथ में वापिस दो मिनट में लौट कर हमारे ऊपर सरे आम हमला कर दिया और पत्थर बरसाए और कांच की बोतलें फेंकी जिसमें मेरे रिश्तेदार अभिषेक भाटिया को पत्थर लगे हैं। इस घटना क्रम में बाजार में भीड़ इक्कठा हो गई। भाटिया ने बताया कि एकराय हो कर हमला करने आए युवकों में एक युवक जसवंत पुत्र चुतर गिरी हमारी पकड़ में आ गया, जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपने तीनों साथियों के नाम और नंबर पूनम सिंह 8829043902, सोनू 6376736400, भाखर 9351152676 बताए हैं। पकड़े गए युवक का मेडिकल परीक्षण पुलिस द्वारा करवाया जा चुका हैं। मौके से सीसीटीवी फुटेज हमारे द्वारा जुटाए गए हैं, जिसमें एक फुटेज में टक्कर मारने का दृश्य कैद है दूसरे सीसीटीवी फुटेज में बाजार में जमा भीड़ और तीसरे फुटेज में लड़के हमला करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाजार में सब जगह कैमरे लगे हुए हैं तो हमला करने के फुटेज भी पुलिस द्वारा कार्यवाही करने पर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor