राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
उम्मेद अस्पताल की जर्जर सीढियों से कभी भी हादसा हो सकता है। अगर आप उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक गए हो तो जान लीजिए सीढियों पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं है। इन सीढियों का राम ही रखवाला है और इन सीढियों पर चढ़ने वाले का भी राम ही रखवाला है। सीढियां लकड़ी के सहारे बंधी है। एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता ने राइजिंग भास्कर को यह वीडियो उपलब्ध करवाया है और बताया कि अस्पताल प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद सीढियों की मरम्मत नही करवाई गई। हालत यह है कि पूरी सीढियों को बदलने की जरूरत है। क्योंकि यह लकड़ी के सहारे आगे टिकी हुइ्र है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही से ये सीढिया कभी भी गिर सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उसका अस्पताल में आए दिन आना होता है, मगर अस्पताल प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य भी एक्शन नहीं ले रहे हैँ।



