राखी पुरोहित. जोधपुर
रतनसिंह राजपुरोहित की पदोन्नती पश्चात पदस्थापना एमडीएम हॉस्पिटल में होने पर नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में सिद्धार्थ सोशल सर्विस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के देव दहिया ने उनको सम्मानित किया। इस मौके पर एमडीएम हॉस्पिटल में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर ने साफा, दुपट्टा, माला पहना कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नटवर भार्गव, रामनिवास निम्बावत, श्रीगोपाल व्यास, वरुण विकास जोशी, मदन गोपाल सोलंकी, मोतीराम चौधरी, पुखराज देवड़ा, दीपाराम सिरवी, रामेश्वरम टाक, कैलाश गोयल, ललिता इणकिया, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सीमा जोशी, सुनीता पुरोहित, डिम्पल चौहान, किशन सिंह राजपुरोहित, देवी सिंह, राजेंद्र भाट आदि ने स्वागत किया।




