राखी पुरोहित. जोधपुर
आज मथुरादास माथुर चिकित्सालय में योगेंद्र पुरी गोस्वामी को सम्मानित किया गया। नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में सिद्धार्थ सोशल सर्विस चिकित्सा प्रकोष्ठ के देव दहिसा ने बताया कि नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल द्वारा साफा, दुपट्टा और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। योगेन्द्र पुरी गोस्वामी नर्सिंग अधिकारी की सेवा में मथुरादास माथुर चिकित्सालय में ट्रोमा ओटी में प्रभारी रहते हुए उपलब्धि हासिल की। इस पर सभी ने प्रशंसा की। काम का बोझा होते हुए भी गोस्वामी की उपलब्धि पर Post Basic BSC Nursing में Top की हैं। इस मौके पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मिश्रीलाल रांकावत, नर्सिंग ऑफिसर दीपक गहलोत नर्सिंग ऑफिसर सोनू चौधरी नर्सिंग ऑफिसर चुनाराम बेनीवाल गणपत परिहार अविनाश सायम सुंदर उपस्थित रहे।





