Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:12 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:12 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तस्कर रमेश के कब्जे से 168 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

तस्कर रमेश के कब्जे से 168 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्दसिंह यादव ने बताया कि जिला विशेष टीम की आसूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा मय जाब्ता ने कार्यवाही कर 168 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त कर तस्कर रमेश बिश्नोई़ निवासी कोसाणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिस पर श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्री जयदेव सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) जोधपुर ग्रामीण के सुपरवीजन में एवं श्री गोमाराम वृताधिकारी वृत बिलाड़ा के निर्देशन में जिला विशेष टीम प्रभारी श्री करणीदान में नेतृत्व में जिला विशेष टीम के श्री पप्पूराम कानि0 को आसूचना प्राप्त हुई कि ’’एक 20-25 साल का व्यक्ति जिसने ब्लैक धारीदार शर्ट व काले रंग की जिन्स पहनी हुई जो भावी गांव के पुलिया के नीचे खड़ा है जिसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की सम्भावना है, पकड़े जाने पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी पुलिस थाना बिलाड़ा श्री मूलसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम भावी गांव में पीपाड़ फांटा पहुंचकर उक्त हुलिये के व्यक्ति को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो रमेश जांगू पुत्र मुकनाराम बिश्नोई निवासी कोसाणा होना बताया, रमेश की नियमानुसार तलाशी ली तो उसके जिन्स पेन्ट के नीचे पहने चड्डे की जेब सें 168 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स मिली जिसको नियमानुसार जब्त कर अवैध एमडी ड्रग्स अपने कब्जे में रखने के जुर्म में प्रकरण दर्ज कर तस्कर रमेश को गिरफ्तार किया जाकर अवैध एमडी ड्रग्स खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में गहनता से अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा उक्त कार्यवाही के लिए जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री करणाीदान उनिपु, श्रवणकुमार, भवानी चौधरी, विरेन्द्र, मोहनराम, सुरेश डूडी, पप्पूराम (आसूचना) पुलिस थाना बिलाड़ा से श्री मूलसिंह, भंवरलाल उ.नि., लखपतराम, मनोजकुमार, दिनेशकुमार व सुमेरसिंह को जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor