Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:48 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

30.205 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कैंपर जब्त

लोहावट पुलिस ने की कार्रवाई

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

लोहावट क्षेत्र में पुलिस ने 30.205 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही कैंपर जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि पुलिस थाना लोहावट हल्का क्षेत्र में सरहद पलीना में दिनांक 07.07.2024 को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही आरोपी हरीराम उर्फ हरीश निवासी पलीना द्वारा अपनी कैंपर में परिवहन किये जा रहे कुल 30.205 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने, परिवहन मे प्रयुक्त केम्पर गाडी को जब्त करने व अरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अवाना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के समस्त थाना अधिकारियों को कार्यवाही करने के विशेष निर्देश प्रदान किये गये थे, जिसकी पालना में विक्रमसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व शंकरलाल छाबा उप पुलिस अधीक्षक वृत लोहावट के निर्देशन में शिवराज सिंह भाटी थानाधिकारी लोहावट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्‍त व मुल्जिम तलाश में दिनांक 07.07.2024 को कार्यवाही करते हुए सरहद पलीना में आरोपी हरीराम उर्फ हरीश पुत्र सुखराम जाति विश्‍नोई निवासी पलीना थाना लोहावट द्वारा एक कैंपर गाडी में परिवहन किये जा रहे अवैध मादक पदार्थ कुल 30.205 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किये। परिवहन में प्रयुक्त केम्पर गाडी जब्त की जाकर आरोपी हरीराम उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया। आरोपी हरीराम उर्फ हरीश के खिलाफ थाना लोहावट पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ अचलाराम उप निरीक्षक एसएचओ मतोडा द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में शिवराज सिंह भाटी, नि.पु. शैतानाराम सउनि, मेघाराम सउनि, कानि. सदामाराम, मदनलाल, इन्द्रराज, हनुमानाराम, अमन कुमार, हेमसिंह ने भूमिका निभाई। इन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor