रक्तदान शिविर, पौधरोपण व स्नेह मिलन आयोजित, केक काटा
शिव वर्मा. जोधपुर
रीको के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ उद्यमी, समाजसेवी एवं एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार के 65 वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा रीको के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ उद्यमी, समाजसेवी एवं एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार के 65 वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
एमआईए के अध्यक्ष दिलीप सोनी एवं सचिव संजय छाजेड़ ने बताया कि परिहार के जन्मदिवस पर बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एम्स रोड़ पर विशाल पौधरोपण कार्यक्रम एवं इस के बाद एमआईए सभागार में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक सिवाना में लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटोरियम में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने बढ-चढकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल एवं बाड़मेर के जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सुनील परिहार को जन्मदिवस की बधाई दी।
एमआईए परिसर में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमियों एवं पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में सुनील परिहार ने जन्मदिवस पर केक काटा , वहीं एमआईए की ओर से 21 किलों की माला पहनाकर उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। एमआईए में आयोजित कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ उद्यमियों एवं देहात व दूरदराज के विभिन्न क्षेत्रों से आये कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवकों, युवाओं द्वारा मार्ल्यापण कर सुनील परिहार को जन्मदिवस पर बधाई दी।
रीको के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ उद्यमी, समाजसेवी एवं एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने उनके 65 वें जन्मदिवस पर विशाल पौधरोपण कार्यक्रम एवं स्नेह मिलन सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर एमआईए के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जो स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान कर वरिष्ठ उद्यमी साथियों एवं साथी उद्यमियों द्वारा दिया गया सम्मान काबिल ए तारीफ है।
सुनील परिहार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, वरिष्ठ उद्यमी शांतिमल मेहता, प्रकाश संचेती, राजीव मूंदड़ा, सुनील मोहनोत, जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जैन, राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक एस. तातेड़, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा एवं सचिव राजेश सोलंकी ने भी मार्ल्यापण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। सुनील परिहार के जन्मदिवस पर जोधपुर के अलावा राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों व कस्बों जिनमें जयपुर, कोटा, दौसा, अलवर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, अजमेर, बाड़मेर, फलोदी, सोजत, पाली, सिरोही, सिवाना व समदड़ी, बालोतरा, भोपालगढ, पीपाड़, पलासनी, बोरूंदा, जैसलमेर, बालेसर, सोयला, खिंवसर, चिड़ावा, करौली, इत्यादि सहित जोधपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लोगों द्वारा विशाल पौधरोपण, विशाल रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। एमआईए की पर्यावरण समिति के संयोजक सुनील मोहनोत एवं समन्वयक गणेश चौधरी व रामनारायण सोलंकी ने एमआईए द्वारा प्रतिवर्ष किये जाने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में उद्यमियों द्वारा उत्साह दिखाने पर सभी का आभार जताया और कहा कि एमआईए पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को हराभरा बनाने हेतु सदैव कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर जोधपुर डिस्कॉम बी-चतुर्थ के सहायक अभियंता राकेश शर्मा, बासनी अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी बंशीदास वैष्णव, एमआईए के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता, एसके शर्मा, कमल सिंघवी, उपेन्द्र भंसाली, योगेश माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा, एमआईए के उपाध्यक्ष निलेश संचेती, सहसचिव रमन सिंघल एवं प्रवीण कंसारा, कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, राकेश बंसल, मुकेश खत्री, गुमानाराम जांगिड़, विनोद परिहार, गजेन्द्र सोलंकी, राजीव चौपड़ा, गणेश चौधरी, रामनारायण सोलंकी, प्रमोद चौपड़ा, मनोज लूणिया, राज मोहम्मद, पंकज राठी, नरेन्द्र छाजेड़, केके लूंकड़, श्वेतकमल शर्मा, धनराज गुणपाल, पार्षद योगेश गहलोत, विशाल बूब, अनुपम शर्मा, संदीप चौधरी, मनीष खत्री, ईमरान खान, दिव्येश परिहार सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे।




