Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

लोको पायलट की सुविधाओं के लिए रेलवे ने उठाए कदम, 2 लोको लॉबी जोधपुर और मेड़ता रोड एवं 6 रनिंग रूम बनाए

डीआरएम बोले- संरक्षा की धुरी लोको पायलट की सुविधाओं के लिए रेलवे कृत संकल्पित

राखी पुरोहित. जोधपुर

रेलवे भारत की जीवन रेखा है एवं लोको पायलट भारतीय रेलवे की धुरी है। भारतीय रेलवे में प्रतिदिन संचालित होने वाली हजारों सवारी एवं मालगाड़ियों के संचालन का पूरा जिम्मा लोको पायलट के कंधों पर होता है। हर मौसम में 24×7 लोको पायलट निरंतर अपनी जिम्मेदारी को वहन करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ रेल संचालन में अपना योगदान देते हैं। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेलवे प्रशासन भी लोको पायलट के महत्व को समझते हुए उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। जोधपुर रेल मंडल पर रेल सेवाओं के संरक्षित संचालन हेतु लोको पायलेट, सहायक लोको पायलट के 996 पद स्वीकृत हैं एवं वर्तमान में 806 कार्मिक कार्यरत है। शेष 90 पदों पर भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों (रेलवे भर्ती बोर्ड एवं विभागीय परीक्षाओं द्वारा) में चल रही है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर रेल मंडल पर 2 लोको लॉबी जोधपुर और मेड़ता रोड एवं 6 रनिंग रूम बनाये गये हैं, जहां स्थानीय मुख्यालय के अतिरिक्त दूसरे मुख्यालय से आने वाले रनिंग स्टॉफ को आराम हेतु रनिंग रूम की सुविधा प्रदान की जाती है।
भारतीय रेलवे पर लोको पायलेट के ड्यूटी घंटों को सवारी गाडी में अधिकतम 8 घंटे एवं मालगाड़ियों में अधिकतम 10 घंटे निश्चित किया गया है। इसके बाद उन्हें विभिन्न नामित स्थानों पर स्थित रनिंग रूम (विश्राम गृह) में आराम दिया जाता है। रनिंग स्टॉफ को अपने मुख्यालय पर 16 घंटे एवं रनिंग रूम में 08 घंटे विश्राम के बाद अगली गाड़ी में बुकिंग की जाती है।

साइन ऑन से पूर्व रनिंग स्टाफ के टेस्ट किए जाते हैं

डीआरएम ने बताया कि लोको पायलट नियमानुसार आराम के घंटे पूर्ण करने के पश्चात् ही ड्यूटी पर बुलाये जाते हैं। रनिंग स्टॉफ को ड्यूटी पर बुलाने के लिए निश्चित समय पूर्व कर्मचारी को रेलवे द्वारा दिये गये सीयूजी फोन पर मैसेज एवं कॉल कर सूचना दी जाती है। ड्यूटी ऑन होने से पूर्व सभी रनिंग स्टॉफ को कम्प्यूटरीकृत लॉबी में साइन ऑन करना होता है, जहां उन्हें ड्यूटी पर जाने वाली गाड़ी संबंधी सभी सूचनाएं एवं रेलखंड के गति प्रतिबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। साइन ऑन से पूर्व सभी रनिंग स्टॉफ को एल्कोहल एवं अन्य नशे की जांच के लिए ब्रिथलाइजर टेस्ट भी किया जाता है। पूर्ण स्वस्थ एवं सभी कार्यवाही पूरी करने के बाद लोको पायलट/सहायक लोको पायलट साइन ऑन कर गाड़ी के लोकोमोटिव पर पहुंचते हैं एवं लोकोमोटिव की आवश्यक जांच करने के पश्चात् नियमानुसार रेल संचालन का कार्य करते हैं।

रनिंग स्टॉफ को दी जाने वाली सुविधाएं, लॉबी में उपलब्ध सुविधाएं

1. रनिंग स्टॉफ को लॉबी से जुड़े हुए एक वातानुकूलित रेस्ट रूम की व्यवस्था (जहां आराम चेयर एवं सौफे की व्यवस्था होती है) जहां गाड़ी के विलम्ब के समय रेस्ट किया जा सके।
2. लॉबी एवं वातानुकूलित रेस्ट रूम
3. आरओ एवं वाटरकूलर युक्त पेयजल की सुविधा
4. लॉबी में सीयूजी फोन की सुविधा

रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाएं

1. घर से दूर घर जैसी सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए उच्च मापदंडो की साफ-सफाई एवं कीटाणु रहित वातानुकूलित शयनकक्ष।
2. आरओ एवं वाटरकूलर युक्त पेयजल की सुविधा।
3. प्रत्येक स्टॉफ के बदलते ही लिनन बदलना।
4. कमरों में पर्याप्त रोशनी/हवा हेतु वेन्टिलेशन।
5. कमरों में गहरे रंगों के पर्दो की व्यवस्था।
6. मेडिटेशन रूम,मनोरंजन रूम की सुविधा
7. पत्र-पत्रिकाओं, सेफ्टी सर्कुलर व रुल बुक की सुविधा।
8. खाना पकाने के लिए हाईजेनिक रसोई की व्यवस्था।
9. सबसिडाइज भोजन की उपलब्धता।
10. डाइनिंग हॉल/चेयर/टेबल की व्यवस्था।
11. रेफ्रिजरेटर/आयरन/वांशिग मशीन की व्यवस्था।
12. महिला रनिंग स्टॉफ के लिए अलग कमरों व अटेच टॉयलेट की व्यवस्था।
13. सभी रनिंग रूम में क्रू मैनेजमेंट प्रणाली की व्यवस्था।

रनिंग स्टाफ के कल्याण का ध्यान रख रहे

भारतीय रेलवे सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन हेतु लोको पायलट के महत्वपूर्ण पद की भूमिका के महत्व को ध्यान में रखते हुए, उनके कल्याण के लिए विभिन्न कार्य कर रही है। इसमें रनिंग स्टॉफ को आउट ऑफ टर्न आवास एवं अन्य सुविधा दी जाती है। तनावमुक्त रहकर कार्य करने के लिए उनके परिवार की भी समय-समय पर काउसलिंग की जाती है। बदलती तकनीक एवं नये आधुनिक कार्य प्रणाली से अवगत कराने एवं अपडेट होने के लिए रनिंग स्टॉफ को रिफ्रेशर कोर्स भी करवाये जाते हैं। भारतीय रेल रनिंग स्टॉफ के कल्याण एवं सुख सुविधाओं के लिए कृतसंकल्पित है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor