Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

टेऊंराम जयंती महोत्सव पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जयपुर

प्रेम प्रकाश मंडलाचार्य तपोनिष्ठ महायोगी आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज के 138वें जन्मोत्सव  पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं दी है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि संत टेऊंराम ईश्वर भक्ति के साथ प्राणी मात्र के कल्याण के पर्याय रहे हैं। वे सनातन संस्कृति के युगपुरुष हैं। वे ऐसे आध्यात्मिक संत हुए, जिहोंने “सतनाम साक्षी” महामंत्र के साथ प्रेम प्रकाश सम्प्रदाय स्थापना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी टेऊंराम महाराज का जीवन हमें सत्संग, सेवा, सिमरन और ध्यान का अनमोल पाठ पढ़ाता है। उन्होंने प्रेमप्रकाश मंडल की स्थापना वैदिक संस्कृति के प्रचार, लोगों के मन में ईश्वर भक्ति जगाने, भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा करने और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के उद्देश्य से की थी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor