राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
प्रेमप्रकाश पंथ के संस्थापक स्वामी टेऊंराम महाराज के जन्मोत्सव पर आज प्रेम प्रकाश मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। रेनू खेमानी ने कहा कि पंडित महेन्द्र व्यास के सान्निध्य में सत्संग कीर्तन किया गया। शाम को साध्वी नित्यमुक्ता महाराज द्वारा भक्ति संध्या और कथा होगी। बुधवार को बच्चों द्वारा संस्कृतिक संध्या होगी।
