Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नेतड़ा में द्वादश ज्योतिर्लिंग मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

तिंवरी खोखरी माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा नेतड़ा पहुचेगी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

नेतड़ा में स्थित गुरु कृपा आश्रम प्रागण में द्वादश ज्योर्तिलिंग मूर्ति प्रतिष्ठा एवं आंनद महोत्सव एवं नव कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन आज से आरंभ हो रहा है। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में संतगण एवं श्रद्धालु शिरकत करेंगे। आश्रम के संत राजाराम महाराज ने बताया कि आश्रम प्रागण में 12 ज्योतिर्लिंग प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जुलाई से होगा। वैदिक मंत्रोचार के साथ 11 से 15 जुलाई तक नवकुंडिय महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः जोड़ो द्वारा आहुतियां दी जाएगी। 15 जुलाई को हवन कुंड में पूर्ण आहुतियों के साथ दोपहर 12.15 पर द्वादश ज्योतिर्लिंग मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 11 से 20 जुलाई तक आश्रम परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा का वाचन संत कृपाराम महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 के बीच होगा। 11 जुलाई गुरुवार को प्रातः 8 बजे तिंवरी स्थित खोखरी माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा विभिन्न गांवो से होती हुई नेतड़ा आश्रम पहुचेगी। शोभायात्रा का कई गांवो में भव्य स्वागत होगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि में लोक कलाकारों द्वारा आश्रम परिसर में भजन संध्या में भजनों की भव्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधी, आचार्य, महामंडलेश्वर,साधु संतों सहित विभिन्न राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुचेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]