Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:00 am

Wednesday, August 26, 2026, 3:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रोड़वेज बस को रूकवाकर परिचालक से लूट करने की वारदात में चार अभियुक्त गिरफ्तार

डीके पुरोहित. जोधपुर

रोड़वेज बस को रूकवाकर परिचालक से लूट करने की वारदात में चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना फलोदी हल्का क्षेत्र में 4.07.2024 को रोड़वेज बस को रूकवाकर परिचालक से लूट करने के प्रकरण में हुसैन, मेहबूब खान, 20 वर्षीय युवक और इरफान सभी मुसलमान निवासीगण जुनेजो की ढाणी लोर्डिया, थाना फलोदी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि 4.07.2024 को प्रार्थी ओमसिह विश्नोई निवासी जाम्बा की ढाणी थाना जाम्बा ने थाना फलोदी पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 4 जुलाई 2024 को मेरी ड्यूटी जोधपुर से फलोदी मार्ग में सडूल संख्या सी 36 में बस संख्या आरजे 37 पीए 0157, चालक मनीराम थौरी के साथ थी। मेरी बस शाम को 4.20 पर लोहावट पहुँची, वहा से एक व्यक्ति हुसेन पुत्र अयुब खां जुनेजों की ढाणी लोर्डिया लोर्डिया का टिकट लेकर बैठा। जो लोर्डियां में नहीं उतरा तथा बीच में बस रोकने के लिए कहा, बस का स्टेण्ड फलोदी होने से हमने बस रोकी नहीं। इसी दौरान लोर्डिया व फलोदी के मध्य उक्त व्यक्ति ने बस में उत्पात मचाया, केबिन में जाकर स्टेयरिंग पर झपटा मारा। चालक ने बस को रोक दिया तब बाबा की खेड़ी के पास पहले से मौजूद लुटपाट के उदेश्य से पूर्व नियोजित तरीके से घात लगाये बैठे लोगों ने बस को घेर लिया और हमारे साथ मारपीट की। पथराव किया। तथा टिकट मशीन व सरकारी राजस्व नकदी लूट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर अपराध धारा 115(2),126(2),310(2),121(1),132,191(2),191(3),190,125 भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान श्री खेताराम उनि के जिम्मे किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि रोडवेज बस के परिचालक व चालक के साथ मारपीट कर टिकट मशीन व नगदी लूट करने की घटना को गंभीरता से लेते हुये मुलजिमानो को गिरफ्तार करने के आदेशों की पालना के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन, आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन तथा रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी फलोदी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गई। आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने प्रकरण में अभियुक्तगण हुसैन पुत्र अयुबखां जाति मुसलमान उम्र 22 साल, मेहबुबखान पुत्र हनीफखान जाति मुसलमान उम्र 40 साल, एक युवक 20 साल का और इरफान पुत्र बावलखां जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासीगण जुनेजो की ढाणी लोर्डिया, पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपीगणों को बाद पूछताछ के न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।उक्त प्रकरण में मुलजिमानो को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल, खेताराम उनि., हैड कानि गोपालसिह, श्रवणकुमार, कानि कमलेष, सुरेष की मुख्य भूमिका रही। जिन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]