Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, चोरी का सोना बरामद

डीके पुरोहित. जोधपुर

ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। चोरी का सोना बरामद हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि कस्बा फलोदी में ज्वेलरी शॉप से सोने चांदी के जेवरात बनाने के लिए दिए सोने को चोरी कर ले जाने की वारदात में आरोपी संजय मायती निवासी हुबली पश्चिम बंगाल को घर पहुंचने से पहले दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि 4.07.2024 को प्रार्थी दीपक सोनी निवासी फलोदी ने थाना फलोदी पर रिपोर्ट पेश की कि मेरी दुकान साक्षी ज्वेलर्स पर एक बंगाली कारीगर संजय मायती को मैंनें दिनांक 26 जून को सोना नाप कर ज्वेलरी बनाने के लिए दिया था, जिसमें से कुछ ग्राम सोने के गहने बना कर दे दिये। बाकी का सोना लेकर भाग गया है। वगैरा रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व धारा 381 भा.द.स. के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान श्रवण कुमार हैड कानि द्वारा प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि घटना की गंभीरता के मध्यनजर रखते हुऐ आरोपी संजय मायती तथा आरोपी द्वारा चोरी किये सोने की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देष दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन, आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन तथा रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी फलोदी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गई। आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी श्रवण कुमार हैड कानि थाना फलोदी को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। श्रवण कुमार हैड कानि द्वारा आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी व रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी फलोदी के निकट निर्देशन में प्रकरण में अभियुक्त संजय मायती पुत्र श्री आन्नद मायती निवासी राजाती जिला हुबली, पश्चिम बंगाल को घर पहुंचने से पहले दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चुराया गया सोना बरामद किया गया। आरोपी को बाद पूछताछ के न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा जा रहा है। उक्त प्रकरण में मुलजिम को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल, हैड कानि श्रवणकुमार(विशेष भूमिका), कानि राजाराम, कानि कमलेश की मुख्य भूमिका रही। जिन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]