Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अवैध देशी टोपीदार बन्दूक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

डीके पुरोहित. जोधपुर

अवैध देशी टोपीदार बन्दूक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.07.2024 को थाना फलोदी ने अवैध देशी टोपीदार बन्दुक सहित आरोपी मोहम्मद हुसैन मुसलमान निवासी बैंगटी कला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन, आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन में रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी फलोदी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध हथियारों के संबंध में आसूचना एकत्रित की। आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थाना फलोदी टीम ने मुलजिम मोहम्मद हुसैन पुत्र श्री कमाल खां जाति मुसलमान निवासी बैंगटी कला पुलिस थाना फलोदी जिला फलोदी के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बन्दुक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद हुसैन के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत थाना फलोदी पर प्रकरण दर्ज किया जाकर पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।उक्त मुलजिम मोहम्मद हुसैन को टोपीदार बन्दुक के गिरफ्तार करने में रामेश्वर दयाल निपु, थानाधिकारी फलोदी, हैड कानि. गोपालसिंह, कानि सुरेश, लक्ष्मणराम, कमलेश, मुकेश, लक्ष्मी महिला कानि को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]