Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर 200 कुंडीय महायज्ञ 2 अगस्त से

आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर की रजत जयंती पर विशाल आर्य सम्मेलन भी होगा

25 दिवसीय वृहद वृष्टि यज्ञ पौधरोपण के साथ शुरू 

पंकज जांगिड़. जोधपुर

आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर की रजत जयंती पर 2 व 3 अगस्त को विशाल आर्य सम्मेलन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व योगीराज श्रीकृष्ण की सनातन परंपरा के संवाहक, युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर 4 अगस्त, रविवार हरियाली अमावस्या को 200 कुंडीय महायज्ञ का अंतरराष्ट्रीय प्रचारक स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी ओमानंद सरस्वती, आचार्य वरुण देव, डॉ. रामनारायण शास्त्री, भजनोपदेशक पं. दिनेश पथिक के विद्वत् सानिध्य में आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर, महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन न्यास एवं समस्त आर्य समाज जोधपुर व आर्य वीर दल जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में गोकुल जी की प्याऊ स्थित महर्षि पाणिनि नगर आर्य समाज मंदिर में आयोजन होने जा रहा है।

महर्षि पाणिनि नगर आर्य समाज मंदिर के मंत्री करणसिंह भाटी ने बताया कि प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ एवं समस्त पदाधिकारियों व मातृशक्ति की मेजबानी में 25 दिवसीय वृहद वृष्टि यज्ञ का गुरुवार प्रातः आचार्य वरुण देव के सानिध्य में शुभारंभ हुआ। इस मौके वृक्षारोपण भी किया गया। प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि 12 से 31 जुलाई तक सुबह 7 से 8 बजे तक वृहद वृष्टि यज्ञ एवं 28 जुलाई, रविवार को प्रातः 7 से 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल से चैनपुरा, पूंजला, मंडोर क्षेत्रद्ध सनातन धर्म चेतना वाहन रैली का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]