Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर, 11 जुलाई। दक्षिण रेलवे द्वारा चैन्नई मण्डल के ताम्बरम् यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य हेतु तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 21.07.24, 28.07.24, 04.08.24 व 11.08.24 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर-ताम्बरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 22631, मदुरै- बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 15.08.24 को मदुरै से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-वेलूर छावनी-काटपाडी-पेरम्बूर होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27.07.24, 03.08.247 व 10.08.24 को तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चेंगलपट्टू- अरक्कोणम – पेरम्बूर-गुडुर होकर सचांलित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.08.24 को तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग ताम्बरम्-चैननई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग विल्लुपुरम- चेंगलपट्टू- अरक्कोणम-पेरम्बूर होकर संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.08.24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर -ताम्बरम- चेंगलपट्टू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पेरम्बूर-अरक्कोणम- काटपाडी- विल्लुपुरम होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

6. गाडी संख्या 22673, भगत की कोठी-मन्नारगुडी रेलसेवा जो दिनांक 15.08.24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर-ताम्बरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू-विल्लुपुरम होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]