Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 8:01 am

Tuesday, August 25, 2026, 8:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रख्यात कहानीकार रविदत्त मोहता की बुक ‘गुमशुदा का एक पता’ का लोकार्पण अमेरिका में 13 को

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. सेंटलुइस (अमेरिका)

भारत के जोधपुर निवासी प्रख्यात कहानीकार रविदत्त मोहता के नए कहानी संग्रह ‘गुमशुदा का एक पता’ का लोकार्पण अमेरिका के सेंटलुइस शहर में 13 जुलाई को शाम 4 बजे बुक लाइब्रेरी में होगा। मोहता भारत के चुनिंदा चोटी के कहानीकारों में आते हैं और उनकी कहानियों में अध्यात्म के साथ-साथ मानवीय रिश्तों की बुनावट इस तरह होती है कि प्रेम का झरना बहने लगता है। वे दरअसल कहानियों में दर्शन को इस तरह समावेश करते हैं कि आम पाठक के बीच उनकी कहानियां नए रहस्यों को प्रकट करती है। वे दरअसल आम पाठकों के लिए लिखते हैं और आम आदमी बनकर लिखते हैं। लेकिन उनके आम आदमी में भी खास महामानव छुपा रहता है जो केवल विश्व में शांति का दूत बनकर कबीर की तरह सत्य को बेबाक ढंग से कहता है। उनकी कहानियों को जब हम पढ़ते हैं उनके कई अर्थ परिभाषित होते हैं। वे शब्दों के जादूगर प्रतीत होते हैं। हर शब्द एक विराट संदेश के साथ प्रकट होता है और हर कहानी एक मैसेज देती है।

मोहता बताते हैं कि उन्होंने यह कहानी संग्रह भारत में ही लिखा है लेकिन उनकी पिछली अमेरिका यात्रा में इसकी भूमिका खासतौर से बन चुकी थी। इसलिए उन्होंने तय किया कि इसका लोकार्पण अमेरिका में किया जाए। मोहता ने बताया कि अमेरिका में बुक के लोकार्पण समारोह में साहित्यानुरागियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor