5000 का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, महामंदिर थाने का हिस्ट्रीशीटर
सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के रावनियाना गांव के निवासी एक व्यक्ति ने गडरिया गैंग सरगना तथा उसके भाई पर अवैध वसूली के लिए धमकाना व नहीं देने पर जान से मारने के लिए पीछा करने का मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। करीब डेड माह बाद पुलिस ने गडरिया गैंग का मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया की 25 मई 2024 को रावणियाना निवासी जबराराम पुत्र धुलाराम जाति पटेल ने गडरिया गैंग के मुख्य सरगना व गैंग संचालक कर्ता गिरधरसिंह पुत्र सुमेर सिंह जाति राजपूत निवासी रावनियाना ने तथा उसके भाई किशनसिंह द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अवैध वसूली के लिए रुपयों की मांग करना तथा हाथ पैर तोड़कर जान से मारने की नियत से निरंतर से पीछा किया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस थाने की विशेष टीमों का गठन कर तकनीक अनुसंधान आसूचना संकलन एवं तकनीकी डेटाबेस के आधार पर आरोपी गिरधरसिंह उम्र 40 पुत्र सुमेर सिंह जाति राजपूत एवं किशनसिंह पुत्र सुमेर सिंह जाति राजपूत निवासी रावनियाना पर पांच-पांच हजार का इनाम भी जारी किया हुआ था। जिनमें से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरधर सिंह पुत्र सुमेरसिंह जाति राजपूत निवासी रावनियाना को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी गिरधरसिंह के खिलाफ पूर्व में तीन दर्जन केस दर्ज हो रखे हैं जिसमें हत्या, लूट, डकैती, धोखा धड़ी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास के प्रकरण दर्ज है। आरोपी महामंदिर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, थाना बोरुंदा का 5000 का इनाम अपराधी है ग्राम रावनियाना व आसपास के गांवों में गडरिया गैंग का संचालन करता है जो अपनी गेंग के सदस्य के साथ फिरौती व वसूली मांगकर अपराध करते है।
टीम सदस्य : बोरुंदा थाना अधिकारी देवकिशन, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल जीवनराम, कांस्टेबल रामेश्वर नेहरा, दिनेश, महेंद्र बद्री नारायण मीणा का सहयोग रहा जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की। वहीं उक्त हार्डकोर की गिरफ्तारी में मुख्य आरक्षी मनोज कुमार व कांस्टेबल रामेश्वर नेहरा मेलाना की विशेष भूमिका रही।




