शिव वर्मा. नई दिल्ली
‘द थाईलैंड-इंडिया इंटरवॉवन लिगेसी : स्ट्रीम ऑफ फेथ इन बुद्धिज्म’ के तहत फोटो प्रदर्शनी का दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में शुभारंभ हुआ। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगिएमपोंग्सा के साथ सकारात्मक विमर्श भी हुआ। शेखावत ने कहा कि गौतम बुद्ध का जीवन जैसे भारत की आत्मा का साकार रूप था। गौरतलब है कि एचएम द किंग की 72वीं जन्म जयंती पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।





