Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 3:25 am

Friday, July 10, 2026, 3:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

151 प्रतिभाओं को मिला भारत की हस्तियां अवार्ड

राखी पुरोहित. जोधपुर

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की किरण की ओर से  5 वर्ष सेवा कार्य को पूरा होने पर भारत की हस्तियां अवार्ड 2024 से उम्मेद क्लब में 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोटा, जयपुर, सूरत, पाली, जोधपुर, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर आदि स्थानों के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस इंटरनेशनल सिद्धि जोहरी थीं। रेखा धनकानी, बुक राइटर और शॉर्ट मूवी, अमृता दूधिया साइबर क्राइम ऑफिसर, स्पॉन्सर ऋषि दुबे आरएसएस सिक्योरिटी, चिंकू प्रजापत चीक्स फोटोग्राफी, रतन माहेश्वरी बालाजी ट्रेडर्स, बंटी सेठी और आस्तु योग सेवा ट्रस्ट आदि का मुख्य सहयोग रहा। कार्यक्रम में सारथी यूथ फाउंडेशन, सर्वधर्म सेवा संस्थान, पैरा स्पोर्ट्स, लेखिका, समाजसेवी, डॉग केअर आदि को सम्मानित किया गया। सरला जैन, चेन्नई अध्यक्ष द्वारा 5 साल पूर्ण होने पर 175 बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई । चैन्नई टीम द्वारा साल में अनेक सेवा कार्य किये जाते हैं। 10 अनाथ बच्चों को ट्रस्ट के मेंबर्स द्वारा गोद लिया गया, जिनकी पढ़ाई का खर्च ट्रस्ट मेंबर्स उठायेंगे । इस दौरान
कमांडो सुनील नायल, ललित लालवानी, अभिषेक जैन, सुनील जैन, सुरेन्द्र मुणोत, सरला जैन व अन्य सभी सहयोगियों को धन्यवाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने दिया। श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी, सीमा मूथा, तृप्ति गोस्वामी काे भी सम्मानित किया गया। सुशीला अरुण को दो काव्य संग्रहों “कामनाओं का मचलता ज्वार भी हूँ” एवं “प्रेम लपेटे अटपटे गीत सुनो रघुनाथ” के प्रकाशन व लोकार्पण द्वारा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में योगदान हेतु दिया गया। 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor