Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 3:24 am

Friday, July 10, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नशा मुक्ति केंद्र में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

फलोदी के आदर्श नगर स्थित रक्षक नशामुक्ति केंद्र में 11 जून को 600 ग्राम चांदी और 2700 रुपए नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हरीश पुत्र गोपालदास जाति ब्राहमण निवासी फलोदी ने रिपोर्ट दी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि जिले भर में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11.07.2024 को थाना फलोदी ने मुलजिम श्रवणकुमार विश्नोई निवासी विष्णुनगर लोहावट को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी पूजा अवाना ने बताया कि जिले भर मे फरार वांछित स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन में आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन में रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर टीम ने मुलजिम श्रवणकुमार पुत्र जोधाराम जाति विश्नोई उम्र 22 साल निवासी विष्णुनगर लोहावट थाना लोहावट जिला फलोदी को दस्तयाब कर बाद पुछताछ वारदात स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। मुलजिम से गहनता से पूछताछ की जा रही है, अन्य बडी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में मुख्य भूमिका निभाने वाले रामेश्वर दयाल निपु, थानाधिकारी फलोदी, राधाकृष्ण सउनि, मुकेश कानि को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor