Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 5:28 am

Wednesday, August 26, 2026, 5:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘तालाब बोलेंगे और हम सुनेंगे’ कार्यक्रम रविवार को

राखी पुरोहित. जोधपुर

यूथ अरण्य की ओर से मिनका नाडी स्थित भूतेश्वर खंड में तालाब बोलेंगे और हम सुनेंगे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व में यूथ अरण्य की ओर से बीज उत्सव मनाया गया था। बताया जा रहा है कि बीज उत्सव के बाद तालाबों से मिलने के लिए संस्था ने तैयारी कर ली है। रविवार को सुबह 6:45 बजे भूतेश्वर खंड में यह अनूठा कार्यक्रम होगा। भूतेश्वर खंड का यह तालाब अपने आप में एक इतिहास और एक वर्तमान के साथ भविष्य लिए हुए है। साथ ही इसमें अभी मौलिकता बची हुई है। यहां गत वर्ष कॉमन किंगफिशर जो कॉमन नहीं देखा, स्पूनबिल देखे, ग्रेट एग्रेट देखे। इस बार तालाब से मिलने जा रहे हैं। इसके लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। एक मौलिक जंगल में तालाब की क्या अहमियत होती है इस पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में खूब ही रोचक जानकारियां साझा होंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]