-जयपुर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
-21 को जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन फुलेरा तक
-रणथंबोर सुपरफास्ट इंदौर से 3.30 घंटे विलंब से होगी रवाना
राखी पुरोहित. जोधपुर
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्यों के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 21 और भोपाल से 22 अप्रेल को रद्द रहेगी। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा तथा कुछ आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा गांधीनगर जयपुर-जयपुर-कनकपुरा रेल मार्ग पर ऑटोमेटिंग ब्लॉक सिग्नलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करवाए जाने के कारण जोधपुर मंडल से आवागमन करने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
उन्होंने बताया कि इसके कारण ट्रेन 14813/14814,जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर से 21 व भोपाल से 22 जुलाई को पूरी तरह से रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन 19719/19720,जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस जयपुर से 22 और सूरतगढ़ से 21 जुलाई को रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन 14661/14662,बाड़मेर- जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 21 जुलाई को बाड़मेर व 20 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह आवागमन में परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी तथा रींगस, श्रीमाधोपुर,नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
लीलण एक्सप्रेस आंशिक रद्द,फुलेरा तक ही चलेगी
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन 12467/12468,जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस 21 जुलाई को आवगमन में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी अर्थात ट्रेन फुलेरा तक ही आएगी और वहीं से जैसलमेर जाएगी।
रणथंबोर सुपरफास्ट 21 को रीशेड्यूल रहेगी
ट्रेन 12465,इंदौर-भगत की कोठी सुपरफास्ट 21 जुलाई को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 3.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
दादर जाने वाली दो ट्रेनों में स्लीपर डिब्बों की बढ़ोतरी
जोधपुर। रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए दादर जाने वाली दो ट्रेनों में स्लीपर क्लास के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-दादर-जोधपुर और भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेल सेवाओं में द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थाई वृद्धि की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 14807/14808,जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 19 से 30 जुलाई और दादर से 20 से 31 जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह ट्रेन 20483/20484,भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 18 से 29 जुलाई और दादर से 19 से 30 जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
रेलवे ने जनरल टिकट धारकों को दी बड़ी राहत, ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे
-इसके लिए रेलवे का लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी व स्लीपर कोच घटाने का अहम फैसला
-जोधपुर मंडल से चलने-गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों के यात्री होंगे लाभांवित
जोधपुर। रेल प्रशासन ने ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए जनरल डिब्बों में वृद्धि का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे चुनिंदा ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों में कटौती करेगा जिसमें जोधपुर से चलने-गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनें शामिल है।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कुछ चुनिंदा ट्रेनों में थर्ड एसी व स्लीपर कोचों की जगह साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जा रहे हैं जिससे जनरल टिकट धारकों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत ट्रेन 19027/19028,बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 16 नवंबर और जम्मूतवी से 18 नवंबर से एक थर्ड एसी कोच के स्थान पर एक साधारण श्रेणी के डिब्बे की वृद्धि की जाएगी।
इसी तरह ट्रेन 22965/22966,बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से 15 नवंबर से एवं भगत की कोठी से दिनांक 16 नवंबर से एक थर्ड एसी कोच के स्थान पर एक साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 22931/22932, बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 15 नवंबर एवं जैसलमेर से दिनांक 16 नवंबर से दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों के स्थान पर दो साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जाएगी। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन 22995/22996, दिल्ली-जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट में दिल्ली से 16 नवंबर से एवं जोधपुर से 17 नवंबर से एक थर्ड एसी कोच के स्थान पर एक साधारण श्रेणी डिब्बे की बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन 20487/20488, बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर सुपरफास्ट में बाडमेर से दो दिसंबर एवं दिल्ली से तीन दिसंबर से एक सेकंड एसी कोच के स्थान पर एक साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी व एक फर्स्ट एसी कोच के स्थान पर एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बा लगाया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि ट्रेन 20489/20490, बाड़मेर-मथुरा -बाड़मेर सुपरफास्ट में बाड़मेर से 3 दिसंबर एवं मथुरा से 4 दिसंबर से एक सेकंड एसी कोच के स्थान पर एक साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी व एक फर्स्ट एसी कोच के स्थान पर एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बा लगाया जा रहा है।
श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी
गाडी संख्या 16312, कोचुवेली – श्रीगंगानगर रेलसेवा लिंक रैक में देरी के कारण गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा रीशड्यूल की जा रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर – कोचुवेली रेलसेवा मंगलवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 1.55 बजे से 18 घण्टे 5 मिनट की देरी से दिनांक 17 जुलाई को सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगी।



