Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:57 pm

Friday, July 10, 2026, 6:57 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ट्यूबवेल के मशीनघर से 81.130 किग्रा डोडा पोस्त बरामद, आरोपी की तलाश जारी

अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व पुलिस की बड़ी कार्यवाही

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

ट्यूबबेल के मशीनघर से 81.130 किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया गया है जबकि आरोपी मौके पर पकड़ा नहीं गया है जिसकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस  अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि दिनांक 14.07.2024 को थाना मतोड़ा क्षेत्र में जिला विशेष टीम की सूचना पर थाना मतोड़ा टीम की कार्यवाही में 81.130 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि मादक पदार्थ धरपकड़ का अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अभियान के तहत महेन्द्र चौधरी कानि जिला विशेष टीम फलोदी को मुखबिर सूचना मिली कि प्रकाश माचरा पुत्र फरसाराम उर्फ राजा प्रसिद्व जाति विश्नोई निवासी केरलानाडा पुलिस थाना मतौडा अवैध डोडा पोस्त का धंधा करता है, जिसने टयूबबेल के पास बने मशीन घर में अवैध डोडा पोस्त मिल सकता है। जिस पर विक्रमसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व शंकरलाल छाबा वृताधिकारी लोहावट के निर्देशन में अचलाराम उनिपु थानाधिकारी मतोडा मय जाब्ता द्वारा दिनांक 14.07.2024 को कार्यवाही करते हुए केरलानाडा सरहद में प्रकाश माचरा पुत्र फरसाराम उर्फ राजाप्रसिद्व जाति विश्नोई निवासी केरलानाडा पुलिस थाना मतौडा के टयूबवैल पर दबिश दी। टयूबवैल पर से 81.130 किग्रा अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी प्रकाश माचरा के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले का अग्रिम अनुसंधान  दाउद खान उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना देचू द्वारा किया जा रहा है।

कार्यवाही में अचलाराम ढाका उनिपु थानाधिकारी मतोडा, प्रदीप हैड कानि प्रभारी जिला विशेष टीम फलोदी, हैड कानि खाज मोहम्मद थाना मतोड़ा, कानि सहीराम, महेन्द्र चौधरी (विशेष भूमिका), चौखाराम जिला विशेष टीम फलोदी, थाना मतोड़ा से कानि रामनिवास, राकेश, गणेश, भगाराम की भुमिका रही। जिन्हें हौसला अफजाई हेतु प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor