Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 3:51 am

Thursday, August 27, 2026, 3:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

न्यू बाबा रामदेव मंदिर में चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे में पटेल नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में चोरों ने सेंध मारकर चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मंदिर पुजारी रामचंद्र जयपाल ने बताया कि चोरों ने बाबा रामदेव जी के मंदिर की पीछे की दीवार फांद कर मंदिर में घुस गए। मंदिर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़कर मुख्य मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। जहां दो दान पेटी में रखे करीब 20 हजार रुपए, करीब 15 तोला चांदी का छत्र, 22 हजार की साउंड मशीन, दो स्पीकर तथा गरीब करीब 9 हजार रुपयों की आरती मशीन चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर थानाधिकारी देव किशन, हेड कांस्टेबल राम निवास, मुख्य आरक्षी सुखी चौहान मय जाब्ता ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कई लोग पहुंचे। वही ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के आसपास स्मैक पीने वालो की संख्या बढ़ने व सुनसान जगह होने की वजह से आए दिन चोरियां हो रही है। वह ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग भी की। वहीं थानाधिकारी देव किशन ने बताया कि रामचंद्र पुत्र उदाराम जयपाल जाति मेघवाल निवासी न्यू कॉलोनी बोरुंदा कि रिपोर्ट पर 331(4), 305 A बीएनएस में मामला दर्ज कर जाँच मुख्य आरक्षी सरोज मीणा ने शुरू की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor