Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:57 pm

Friday, July 10, 2026, 6:57 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गुम सामान को यात्री तक लौटाया, कांस्टेबल बलराम बोराणा व भवानीसिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

जोधपुर दिनांक 14.07.2024 रविवार को गाड़ी संख्या 12479 के कोच A2 सीट नंबर 25, 26 पर यात्री आशीष टावरी जोधपुर से बांद्रा की यात्रा कर रहे थे जो भूलवश दिल्ली की गाड़ी में बैठ गए और जल्दी बाजी में गाड़ी से उतरने के चलते यात्री के हाथ की रत्न जड़ित सोने की कीमती अंगूठी कोच में ही गिर गई जिसकी सूचना फोन द्वारा उद्योगपति पाली विमल मुंद्रड़ा द्वारा जीआरपी/ आरपीएफ पाली को प्राप्त होने पर ऑन ड्यूटी कांस्टेबल बलराम बोराणा व जीआरपी कांस्टेबल भवानीसिंह के द्वारा संयुक्त रूप से तुरंत कार्यवाही करते हुए गाड़ी संख्या 22481 को मेड़ता रोड में समन्वय कर चेक करवाया तो उक्त रिंग प्राप्त हुई जो पुलिस द्वारा उक्त यात्री को नियम अनुसार सुपुर्द की गई आरपीएफ व जीआरपी द्वारा किए गए संयुक्त प्रयास से आमजन में पुलिस की छवि को उज्जवल करने के लिए, एसपी पाली चुनाराम जाट द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल बलराम बोराणा वास जीआरपी कांस्टेबल भवानी सिंह को संयुक्त रूप से सप्रेम भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor