Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 3:06 am

Thursday, August 27, 2026, 3:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारतीय संस्कृति का किया अनुसरण

गोभक्तों ने पीड़ित गोवंश संघ मनाया अपना जन्मदिवस
प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत सम्मान

जोधपुर ग्रामीण। (गजेंद्रसिंह राज पुरोहित)।

वर्तमान समय में देवभूमि भारत में पाश्चात्य संस्कृति अपने पेर तेजी से पसारने लगी है। लोग अपने जन्मदिन को महंगी होटलो में, हजारो-लाखों रूपये खर्च कर मनाते है, लेकिन भारतीय संस्कृति के अनुसार पीड़ित गोवंश के बीच जन्मदिवस मनाना बहुत ही पुण्य का कार्य है।
गो चिकित्सालय के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत ने बताया कि श्रवण चौहान, मण्डोर, जोधपुर ने अपना 47 वां जन्मदिवस और रामनारायण सोनी, नान्दड़ी, जोधपुर वालों ने अपना 43 वां साथ में अपनी सुपुत्री लक्षिता सोनी का 15 वां जन्मदिवस विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, ग्राम रलावास, जोधपुर में पीड़ित गोवंश के साथ मनाया। इस दौरान गो चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा इनका साफा, तिलक और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
कामधेनु सेना के पूर्व राजस्थान प्रदेश प्रभारी नरसिंह गहलोत का राजस्थान माली सैनी महासभा में प्रदेश महामंत्री बनने प्रथम बार गो चिकित्सालय में आगमन होने पर इनको प्रदेश महामंत्री बनने की बधाईयां दी और साफा, तिलक कर, माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor