Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:10 pm

Friday, July 10, 2026, 6:10 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

साधुमार्गीय जैन परंपरा की साध्वियों ने किया चातुमार्सिक मंगल प्रवेश

शिव वर्मा. जोधपुर

श्री साधुमार्गी जैन परंपरा के राष्ट्रीय संत आचार्य रामेश के सान्निध्य में विचरण करने वाले साध्वियों का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश जोधपुर के कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन में एवं पावटा बी रोड स्थित चौरडिया भवन में सादगीपूर्ण रूप संपन्न हुआ।

समता भवन में आचार्य रामेश की आज्ञानुवर्तीनी सुशिष्या ज्येष्ठा महासती चंद्रकला, शासन दीपिका, साध्वी काव्ययशा, साध्वी जयामिश्री, साध्वी शाश्वतश्रीजी, साध्वी श्रुतिप्रज्ञा ने मंगल प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर पावटा बी रोड स्थित चौरडिया भवन में आचार्य रामेश की आज्ञानुवर्तीनी सुशिष्या पर्याय ज्येष्ठ साध्वी प्रभातश्री, शासन दीपिका साध्वी वरणश्री, साध्वी खुशालश्री, साध्वी सुभद्राश्री ने चातुमार्सिक मंगल प्रवेश किया। महामंत्री सुरेश सांखला ने बताया कि इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ जोधपुर के पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविका बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor