राखी पुरोहित. जोधपुर
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल 11 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा मंगलवार को अलमारी भेंट की गई। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि परिषद की अध्यक्ष अर्चना बिड़ला ने प्रधानाध्यापिका मंजू शर्मा को अलमारी भेंट की। बिड़ला ने कहा कि और भी कोई जरूरत हो तो बताएं। स्कूल में अलमारी भेंट करते समय उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाह उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका मंजू शर्मा ने परिषद का आभार जताया।




