Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 3:05 am

Thursday, August 27, 2026, 3:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिरोही समाज जोधपुर का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न, सुरेश गोयल अध्यक्ष मनोनीत

पंकज जांगिड़. जोधपुर

सिरोही समाज जोधपुर का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह रविवार को रातानाडा, सरदार क्लब स्किम स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुआ।

समाज के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेन्द्र शाह “सिरोही” ने बताया कि सर्वप्रथम सुरेश गोयल को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष के. एल. जैन ने गोयल का माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया एवं उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। मंच का संचालन समाज के सचिव जे. पी. भारद्वाज द्वारा किया गया। इसके पश्चात समाज के सभी सदस्यों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। समाज की सांस्कृतिक सचिव शिल्पी कोठारी ने संचालित कर सभी सदस्यो को आनंदित कर दिया। साथ ही समाज के नन्हे बालक बालिकाओं के भी कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिभाओं को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। समाज मे 75 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्गों का एवं अन्य प्रतिभाशाली सदस्यों को भी माला पहनाकर, शाॅल ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। पुरूस्कार नीता जैन (गेमावत) एवं अनिल सिंघी की तरफ से वितरित किये गए।अन्त मे निवर्तमान अध्यक्ष के. एल. जैन द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामूहिक भोज के दौरान सभी ने स्नेह भोज का लुत्फ उठाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor