Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 6:11 pm

Friday, July 10, 2026, 6:11 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरघोड़ा निकला, गौतम स्वामी, दादा गुरुदेव व देवी-देवताओं के 18 अभिषेक पूजन किया

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन दिनांक 15 जुलाई से 17 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष भूरचंद जीरावला, सचिव राजेंद्र भंसाली ने बताया कि 15 जुलाई 2024 को 9:00 बजे से कुंभ कलश स्थापना, दीपक स्थापना नवग्रह पूजन, पाटला पूजन, अष्ट मंगल पूजन, क्षेत्रपाल पूजन नंदावर्त पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । आज दिनांक 16 जुलाई 2024 सुबह 8:00 बजे परमात्मा का वरघोड़ा के साथ ही नूतन जिनालय में विराजमान होने वाले परमात्मा, गौतम स्वामी, दादा गुरुदेव व देवी देवताओं के 18 अभिषेक पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

मूल नायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा लगभग 350 वर्ष पुरानी है। साथ ही चंद्र प्रभुजी, शांतिनाथ जी की प्रतिमा लगभग 250 वर्ष पुरानी है। गौतम स्वामी जी, दादा जिन कुशल गुरुदेव जी, नाकोड़ा भेरूजी, अंबिका देवी इत्यादि को नूतन जिनालय में विराजमान करने का कार्यक्रम आयोजित होगा । 16 जुलाई को शाम 7:30 बजे भक्ति का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोनिका जैन एंड पार्टी द्वारा भक्ति का कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही मुख्य कार्यक्रम दिनांक 17 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें परमात्मा को शुभ मुहूर्त में गद्दी सीन  होंगे। शांति स्नात्र महापूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही प्रतिष्ठा के दिन प्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। संघ के विवेक भंसाली अशोक पारख़ ने बताया के इस ऐतिहासिक प्रतिष्ठा कार्यक्रम महराज साध्वी श्री मंजुला श्री जी के पावन निश्रा में आयोजित किया जाएगा। साथ ही समस्त कार्यक्रम नए भवन 21 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड के पास उद्यान अपॉइंटमेंट के पास, पाल रोड जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor