2 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये साधारण श्रेणी श्रेणी डिब्बे
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-मथुरा-बाडमेर व बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाडी संख्या 20489/20490, बाडमेर-मथुरा-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 17.07.24 से 23.07.24 तक एवं मथुरा से दिनांक 18.07.24 से 24.07.24 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।
2. गाडी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 18.07.24 एवं 22.07.24 को एवं दिल्ली से दिनांक 19.07.24 व 23.07.24 को 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।
न्यू तिनसुखिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुखिया साप्ताहिक स्पेशल (04 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु न्यू तिनसुखिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुखिया साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05919, न्यू तिनसुखिया-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.07.24 से 12.08.24 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को न्यू तिनसुखिया से 12.45 बजे रवाना होकर गुरूवार को 07.15 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05920, भगत की कोठी- न्यू तिनसुखिया साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.07.24 से 16.08.24 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से 05.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 04.00 बजे न्यू तिनसुखिया पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में शिमलगुडी जं., मरियानी ज., फरकाटिंग, डिमापुर, दीफू, लमडिंग, होजाई, चापरमुख, जगी रोड, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, बरपेटा रोड, न्यू बंगाईगांव, फकिराग्राम, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुडी, आलुआबाडी रोड, किशनगंज, बारसोई, आजमनगर रोड, कटिहार, नवगछिया, खगडियां, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुर, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, बहादूरगढ, रोहतक, जीन्द, नरवाना, टोहाना, जाखल, बरेटा, बुढलाडा, मन्सा, मौड, बठिण्डा, मंडी डबवाली, संगरिया, हनुमानगढ, पीलीबंगा, सूरतगढ, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ, बीकानेर, नोखा,नागौर, मेडता रोड व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 08 द्वितीय साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होगे।
जोधपुर-पुरी (एक तरफा) स्पेशल रेल सेवा का संचालन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-पुरी (एक तरफा) 1 ट्रिप स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04829 ,जोधपुर-पुरी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 18.07.24 को जोधपुर से 20.40 बजे रवाना होकर दिनांक 20.07.24 को 10.30 बजे पुरी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, गुना, बीना मलखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, अनुपपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, सबलपुर, अंगुल, तिलछर रोड, धनकेनाल, भुवनेश्वर व खुर्दा रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 2 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी, 1 द्वितीय कुर्सीयान एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे



