Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 11:26 am

Friday, July 10, 2026, 11:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कृषि-उद्यानिकी गतिविधियों का लिया जायजा

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कृषि-उद्यानिकी योजनाओं की विभिन्न गतिविधियों में कार्यों का जायजा लेते हुए विस्तार से जानकारी ली।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर जोधपुर डा. सुनीता पंकज तथा आइ.ए.एस. अक्षय कुमार द्वारा कृषि व उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का फील्ड स्तर पर निरीक्षण किया गया। नौ मील स्थित कृषक जयप्रकाश के खेत पर स्थापित शेडनेट का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली गई।कृषक जयप्रकाश द्वारा ड्रिप सिचाई, फार्म पोन्ड तथा सोलर प्लांट की संचालन विधि विस्तार से बताई गई। सिंधियों की ढांणी जसनाथी फार्म पर स्थित खजूर, अनार बेर व नींबू के बगीचे देख कर प्रभावित हुए। भ्रमण के समय संयुक्त निदेशक कृषि जोधपुर बी.के. द्विवेदी, कृषि अधिकारी उद्यान घनश्यामसिंह चारण व सहायक कृषि अधिकारी मथानिया गोविंद गोयल सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor