Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:04 am

Sunday, August 23, 2026, 6:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रदेश में मानसून की दस्तक, जोधपुर रेल मंडल हर परिस्थिति के लिए सजग और सतर्क

-डीआरएम ने मानसून के मौसम के दौरान रेलवे ट्रैक और कटाव वाले क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
-यात्री शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मंडल पर वार रूम की बेहतर कार्यप्रणाली पर चर्चा

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह नें मंडल पर अधिकारियों के साथ मानसून के मौसम के दौरान रेलवे ट्रैक की मॉनिटरिंग और कटाव वाले क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गई। मानसून के समय ट्रेनों में भी लिकेज के कारण पानी आ जाता है और ट्रैक पर कई स्थानों पर पानी भर जाता है इसको लेकर अभी से पर्याप्त व उचित समाधान किए जाने पर डीआरएम नें दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही मंडल पर यात्री शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मंडल कार्यालय में यात्री द्वारा की गई शिकायतों का कम से कम समय में निवारण करने के लिए वार रूम स्थापित किया गया है। वार रूम को वाणिज्य, आरपीएफ, यांत्रिक और परिचालक विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटर किया जा रहा हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार जोधपुर रेल मंडल पर मानसून सीजन में रेल गाड़ियों के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक कदम उठाए गए हैं ।

ये कदम उठाए

1.मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफार्म शेल्टर के ड्रेनेज का समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक रख-रखाव।
2. रेलपथ पर स्थित सभी बड़े एवं छोटे पुलों का निरीक्षण एवं वाटर-वे की सफाई।
3. रेलवे को प्रभावित करने वाले सभी तालाबों आदि का राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ में निरीक्षण एवं सभी संवेदनशील पुलों एवं स्थानों पर दिन-रात सुरक्षा पहरी की तैनाती।
4. वर्षा के समय रेलपथ (रेल लाईन) पर स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था।
5. मंडल के सभी अंडरपास पर वर्षा के दौरान पानी को बाहर निकालने के लिए पंपिंग (पम्प) की व्यवस्था।
6. सभी संवेदनशील अंडरपास पर चेतावनी बोर्ड एवं सुरक्षा जंजीर का प्रावधान।
7. भारी वर्षा के दौरान किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए मंडल के स्टेशनों पर मानसून के लिए रिजर्व स्टॉक सामग्री पत्थर एवं बालू इत्यादि।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor